नेता जी से जुड़े सभी तथ्य गंभीरता से उजागर हों: अध्यक्ष शक्ति सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े सभी तथ्यों को गंभीरता से उजागर करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को यहां उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस से जुडे रहस्य जब तक अनुत्तरित हैं, तब तक उनके प्रति प्रगट की जा …

अयोध्या। सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े सभी तथ्यों को गंभीरता से उजागर करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को यहां उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस से जुडे रहस्य जब तक अनुत्तरित हैं, तब तक उनके प्रति प्रगट की जा रही श्रद्धा और सम्मान भी अपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि 18 अगस्त 1945 की कथित विमान दुर्घटना के पश्चात क्या हुआ यह आज तक रहस्य ही है। श्री सिंह ने कहा कि नेताजी की सवा सौंवी जयंती के अवसर पर उन्हें जिस तरह से सम्मान सरकार ने प्रदान किया वह अविस्मरणीय है, फिर भी जन अपेक्षा है कि नेताजी के जीवन से जुड़े सभी तथ्यों को उजागार करने का गंभीर प्रयास हो। उन्होने कहा कि नेता जी की पुत्री ने भी उनकी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भेजे गए अपने संदेश में ऐसी ही अपेक्षा की है।

वह भी अपने पिता की मृत्यु और जीवन के रहस्यों का उद्घाटन चाहती हैं। श्री सिंह ने कहा कि नेताजी पर शोध की आवश्यकता इसलिए भी है क्योंकि इंटरनेट मीडिया पर उनके बारे में भ्रामक तथ्यों की भरमार है। बताया कि ब्रिटिश हुकूमत को सैन्य चुनौती देने वाले क्रान्तिकारी नेतृत्व की सामरिक परिस्थितियों में हुई गुमनामी का सत्य सामने आने पर ही इन अनर्गल बातों का खण्डन संभव है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड: काशी सिंह ऐरी ने बनाई उत्तराखंड क्रांति दल की नई टीम, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

संबंधित समाचार