रायबरेली: एंबुलेंस वैन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, सीएचसी में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तेज रफ्तार एक एंबुलेंस वैन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया है। जिससे दोनो युवक घायल हो गए हैं। उन्हे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ऊंचाहार कानपुर मार्ग पर गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा चौराहा पर हुआ है। ऊंचाहार क्षेत्र के गांव मनी का पुरवा गांव निवासी सतीश …

रायबरेली। तेज रफ्तार एक एंबुलेंस वैन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया है। जिससे दोनो युवक घायल हो गए हैं। उन्हे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ऊंचाहार कानपुर मार्ग पर गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा चौराहा पर हुआ है।

ऊंचाहार क्षेत्र के गांव मनी का पुरवा गांव निवासी सतीश मौर्य अपने साथी ललित कुमार निवासी गांव फूल की बाग थाना ऊंचाहार के साथ किसी काम से बाइक से गदागंज जा रहे थे।

धमधमा चौराहा के पास सामने से आ रही एक एंबुलेंस वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-बरेली: हादसों में मासूम की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार