बरेली: खूब उड़ा गुलाल, श्रद्धा के साथ विदा हुए गणपति बप्पा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर स्थित शिवशक्ति दुर्गा मंदिर धाम से श्री गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुक्रवार को गणेशोत्सव के समापन के पर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ा कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। जगह-जगह यात्रा में शामिल बैंड बाजा व ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग थिरकते रहे। इस दौरान यात्रा मार्ग में …

बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर स्थित शिवशक्ति दुर्गा मंदिर धाम से श्री गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शुक्रवार को गणेशोत्सव के समापन के पर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ा कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। जगह-जगह यात्रा में शामिल बैंड बाजा व ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग थिरकते रहे।

इस दौरान यात्रा मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए किला फाटक तक पैदल विसर्जन यात्रा के बाद वहां से सभी प्रतिमाओं को ट्राले में रखकर चौबारी स्थित रामगंगा में पूरे विधिविधान के साथ श्रद्धाभाव के साथ विसर्जित किया गया।

यात्रा से पूर्व पंडाल में विधिवत हवन पूजन का आयोजन किया। यात्रा आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने गणपति महाराज की आरती कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में विकास मेहरोत्रा, अमित अरोरा, विवेक, मुनीश कुमार, सिकंदर रस्तोगी, कमल टंडन, योगेश, शिवा आदि लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: आला हजरत उर्स को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा

संबंधित समाचार