बहराइच: बालश्रम उन्मूलन में बेहतर कार्य करने पर उप श्रमायुक्त ने सरिता को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/ बहराइच। देवीपाटन मंडल उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन का समीक्षा कार्यक्रम के आयोजन में चाइल्ड लाइन बहराइच के पदाधिकारियों को गोंडा में सम्मानित किया गया। सब सेंटर प्रभारी जरवल रोड सरिता सिंह ने बताया कि देवी पाटन मंडल उपश्रमायुक्त अवनीश कुमार वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा …

जरवल रोड/ बहराइच। देवीपाटन मंडल उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन का समीक्षा कार्यक्रम के आयोजन में चाइल्ड लाइन बहराइच के पदाधिकारियों को गोंडा में सम्मानित किया गया। सब सेंटर प्रभारी जरवल रोड सरिता सिंह ने बताया कि देवी पाटन मंडल उपश्रमायुक्त अवनीश कुमार वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम को कैसे खत्म किया जाए एवं नई रणनीतियों के साथ जागरूकता अभियान चलाकर बाल श्रम से छुटकारा दिलाना है।

बाल संरक्षण को सफल बनाने के लिए आप सभी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना बताया। समीक्षा बैठक के दौरान प्रथम संस्था के नोडल कोऑर्डिनेटर अवनीश कुमार सिंह , जिला समन्वयक एक्शन ऐड विजय कुमार शुक्ल, प्रथम संस्था राकेश चौबे, शिव नाथ मिश्र, काउंसलर रेखा तिवारी, ब्लॉक समन्वयक पवन आदि लोगों को देवीपाटन मंडल उप श्रम आयुक्त अनुभव वर्मा ने सभी लोगों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: रोडवेज बस की टक्कर से उपश्रमायुक्त के पेशकार की मौत, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार