बरेली: प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत की जांच करेंगे ADIOS, जानें क्या है मामला?
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए डीआईओएस ने एडीआईओएस जीएस यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। बीते दिनों मंडलायुक्त को पत्र भेज कर कालीबाड़ी के विजेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य पर भ्रष्टाचार से संबंधित कई मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए पत्र …
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए डीआईओएस ने एडीआईओएस जीएस यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। बीते दिनों मंडलायुक्त को पत्र भेज कर कालीबाड़ी के विजेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य पर भ्रष्टाचार से संबंधित कई मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता द्वारा दिए पत्र में 14 मामले बताए गए हैं। जो बेहद गंभीर हैं। हालांकि प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें परेशान व साजिश करने की बात कही है।
मंडलायुक्त द्वारा मामले की जांच करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया गया है। शिकायतकर्ता के पत्र में पद के विपरीत कई इंटर कॉलेजों का नियंत्रक बनाया जाना, अभिभावक शुल्क वसूली आदि सहित कई बिंदुओं पर शिकायत की गई है।
मामले में डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि शिकायतकर्ता के पत्र के आधार पर जांच के लिए सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। पत्र में दिए सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सक्षम अधिकारी की जांच पूरा होते ही रिपोर्ट तैयार कर मंडलायुक्त को सौंप दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: अब जामा मस्जिद में पर्चा चिपकाने वाले के दोस्तों की तलाश में जुटी पुलिस
