रामपुर : ब्रिटेन के किंग प्रिंस चार्ल्स से मिल चुके हैं नवेद
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि वो कई बार ब्रिटेन गए हैं, लेकिन वहां के शाही परिवार से कभी नहीं मिले, लेकिन उनकी मुलाकात भारत में ही प्रिंस चार्ल्स से हो चुकी है। तब नवेद मियां दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्र थे। कैंब्रिज मिशन …
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि वो कई बार ब्रिटेन गए हैं, लेकिन वहां के शाही परिवार से कभी नहीं मिले, लेकिन उनकी मुलाकात भारत में ही प्रिंस चार्ल्स से हो चुकी है। तब नवेद मियां दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्र थे। कैंब्रिज मिशन द्वारा 1881 में स्थापित इस कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रिंस चार्ल्स आए थे। उस समय प्रिंस चार्ल्स का युवाओं में बहुत जलवा था। वो यहां स्टूडेंट्स से बहुत अच्छी तरह से मिले थे।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। महारानी के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। महारानी के निधन पर रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने शोक जताया है।
उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में 1980 में नए किंग प्रिंस चार्ल्स से उनकी मुलाकात हुई थी। नवेद मियां ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स से मिलना बहुत ही शानदार अनुभव था। उन्होंने बताया कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे। नवेद मियां ने उम्मीद जाहिर है कि प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के अच्छे किंग साबित होंगे।
ये भी पढ़ें:- रायबरेली: छेड़छाड़ व हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा
