बरेली: ढूंढ रहे हैं जॉब तो ना लें टेंशन, बहेड़ी ब्लाॅक में लगेगा रोजगार मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सामाजिक और आर्थिक सुधार के अलग-अलग बिंदुओं को प्राथमिकता के आधार पर करने को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला 13 सितंबर को ब्लॉक कार्यालय बहेड़ी में आयोजित किया जाएगा। डीएम शिवाकांत …

बरेली, अमृत विचार। सामाजिक और आर्थिक सुधार के अलग-अलग बिंदुओं को प्राथमिकता के आधार पर करने को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला 13 सितंबर को ब्लॉक कार्यालय बहेड़ी में आयोजित किया जाएगा।

डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि रोजगार मेले में टेक्निकल, नॉन टेक्निकल कंपनियों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बेरोजगारों, कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानों को भी बुलाया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के नंबर 0581-3510061 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: पार्षद पर अभद्रता का आरोप, तहसीलदार सदर ने इंस्पेक्टर को जांच के दिए निर्देश

संबंधित समाचार