लखनऊ: छात्र ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आशियाना कोतवाली इलाके में रहने वाले एक 11वीं के छात्र ने स्कूल के बाहर अराजक किस्म के युवकों की ओर से छात्रों से जबरन अवैध वसूली की मांग करने व विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस शिकायत मिलने पर मामले …

लखनऊ। आशियाना कोतवाली इलाके में रहने वाले एक 11वीं के छात्र ने स्कूल के बाहर अराजक किस्म के युवकों की ओर से छात्रों से जबरन अवैध वसूली की मांग करने व विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन कर रही है।

आशियाना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मिलेनियम स्कूल के 11वीं कक्षा का छात्र बरिगवां कच्ची कालोनी एलडीए कॉलोनी निवासी रोहन वर्मा पुत्र राजीव वर्मा ने औरंगाबाद निवासी सकिन व उसके दोस्त अकीब पर जबरन 8-10 दिनों से फोन पर पैसा मांगने और माना करने पर गाली गलौज करने और घर के बाहर निकलने पर अगवा कर लेने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है।

छात्र की शिकायत पर जांच की जा रही है। वहीं पीडि़त छात्र का आरोप है कि ये लोग आये दिन पैसों की मांग को लेकर अन्य छात्रों को भी परेशान करते हैं। विरोध करने पर उनको मारते-पीटते हैं जिससे वह काफी डरा सहमा है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: रंगदारी और धोखाधड़ी में फंसे दो पत्रकार, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात