बरेली: मुर्गियों के तनाव को कम करेगा कैरी स्ट्रैस हर, जानें कैसे?
बरेली, अमृत विचार। मुर्गा व मुर्गी के तनाव में आने से उसके मांस में पौष्टिकता व स्वाद में कमी आ रही है। इसके साथ ही वह जल्द खराब हो रहा है। वहीं, अंडे के आकार भी छोटे हो रहे हैं। मुर्गियों को तनाव से बचाने के लिए केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की ओर …
बरेली, अमृत विचार। मुर्गा व मुर्गी के तनाव में आने से उसके मांस में पौष्टिकता व स्वाद में कमी आ रही है। इसके साथ ही वह जल्द खराब हो रहा है। वहीं, अंडे के आकार भी छोटे हो रहे हैं। मुर्गियों को तनाव से बचाने के लिए केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की ओर से एक मिश्रण तैयार किया गया है, जिसको दाने में मिलाकर देने से तनाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस मिश्रण को कैरी स्ट्रेस हर का नाम दिया गया है।
संस्थान की प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. दिव्या के अनुसार वर्ष 2019 में इस प्रोजेक्ट के तहत काम शुरू किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत मुर्गियों में होने वाले तनाव को कम करने के लिए हर्बल उत्पाद के माध्यम से मिश्रण तैयार किया गया है। इस मिश्रण में विटामिन-सी, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों का प्रयोग किया गया है। जो तनाव को कम करने में सहायक होते है।
इस प्रोजेक्ट के तहत दो ग्रुप में ब्रायलर व लेयर मुर्गियों को रखा गया। जिसमें दोनों ही मुर्गियों में तनाव वाली स्थिति में रखा गया। एक ग्रुप में सामान्य दाना खिलाया गया, जबकि दूसरे ग्रुप में दाने के साथ कैरी स्ट्रेस हर को मिलाया गया। ब्रायलर की 750 मुर्गियों व लेयर की 100 मुर्गियों पर अध्ययन किया गया।
7.6 प्रतिशत अंडा उत्पादन क्षमता में हुई वृद्धि
अध्ययन के दौरान दूसरे ग्रुप जिसमें कैरी स्ट्रेस हर को मिलाया गया था। उन मुर्गियों में अंडा उत्पादन की क्षमता सामान्य से लगभग 7.6 प्रतिशत अधिक मिली। वहीं, तनाव भी कम हुआ। तनाव के चलते ब्रायलर मुर्गियों में मांस उत्पादन कम हो जाता है, जबकि लेयर में अंडा उत्पादन क्षमता कम होती है। कैरी स्ट्रैस हर को मिलाने से ब्रायलर में मीट क्वालिटी, ग्रोथ व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि देखी गई। संस्थान के निदेशक डाॅ. अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में शुरु हुए इस शोध में प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. चंद्रदेव व डाॅ. अभिषेक बिश्वास ने सहयोग किया।
यह भी पढ़ें- बरेली: घर से नाराज होकर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
