मुरादाबाद : तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों समेत तीन को रौंदा, भीड़ ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीएमएससी स्कूल के सामने शनिवार को सुबह तब अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे से भड़की भीड़ ने कार चालक की पिटाई करते हुए …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीएमएससी स्कूल के सामने शनिवार को सुबह तब अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे से भड़की भीड़ ने कार चालक की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित छात्रों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी कार उसके चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

कटघर थाना क्षेत्र में शिवपुरी के रहने वाले पंकज अरोरा के मुताबिक उनका पुत्र प्रिंस लक्षित पीएमएस स्कूल का छात्र है। शनिवार को सुबह करीब पौने सात बजे वह स्कूटी पर सवार होकर पुत्र के साथ पीएमएस स्कूल रवाना हुए। पिता पुत्र सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीएमएस स्कूल के सामने पहुंचे थे। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सामने से आते दिखी। स्कूटी सवार कुछ समझ पाते कि बेकाबू वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए स्कूटी पर चढ़ गई।

हादसे में स्कूटी सवार के अलावा स्कूल की ओर पैदल बढ़ रहा पीएमएस स्कूल का दूसरा छात्र कृतार्थ अरोरा भी हादसे की चपेट में आ गया। हादसे में एक साथ दो छात्र व एक अभिभावक को गंभीर चोटे आई। शहर के पास इलाके में कार चालक की करतूत से राहगीर भड़क उठे। ‌ कार में सवार चालक समेत दो लोगों को भीड़ ने दबोच लिया। कार सवारों की पिटाई करते हुए हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावक की तहरीर पर आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों कार सवार पुलिस की गिरफ्त में हैं। कार चालक के नशे में होने के संदेह में पुलिस उसका मेडिकल करा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार