अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रहा व्यंगबाण, एक-दुसरे पर साध रहें निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौ विधायक तोड़कर लाने के एवज में मुख्यमंत्री बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खुली पेशकश के बाद परस्पर विरोधी दल के इन दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आरोपों के व्यंगबाण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौ विधायक तोड़कर लाने के एवज में मुख्यमंत्री बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खुली पेशकश के बाद परस्पर विरोधी दल के इन दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आरोपों के व्यंगबाण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी छींटाकशी का दौर शनिवार को भी जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सत्ता के लिए बेचैन श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा। यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज।”

इस पर जवाबी पलटवार करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार द्वारा मौर्य के विभागों के बजट में कटौती करने का हवाला देते हुए कसे गये तंज में यह संकेत दिया कि भाजपा की अपनी सरकार में उपमुख्यमंत्री अलग थलग पड़ गये हैं। अखिलेश ने मौर्य की एक मुस्कुराती हुयी तस्वीर ट्वीट कर शायराना अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा, “आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो, आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी, आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुँचा, टेंडर न हो पाया, क्या ये सब राज़ छिपा रहे हो, आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो?”

गौरतलब है कि तीन दिन पहले अखिलेश ने ट्वीट कर मौर्य को 100 विधायक लाने पर सपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनवाने की खुली पेशकश की थी। इसके जवाब में मौर्य ने कहा कि रामभक्त और जिन्नाभक्त के बीच तालमेल करना तो दूर, किसी प्रकार की बात भी नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

संबंधित समाचार