अयोध्या: नेपाल जा रहा चावल भरा ट्रक पलटा, चालक बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर सर्किल के हैदरगंज थाना अन्तर्गत सुल्तानपुर से नेपाल जा रहा चावल से भरा ट्रक कर्बला के पास पलट गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बचा लिया। चालक द्वारा जानकारी दिए जाने पर मालिक को बुला कर ट्रक व चावल उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। हैदरगंज थाना क्षेत्र …

अयोध्या। बीकापुर सर्किल के हैदरगंज थाना अन्तर्गत सुल्तानपुर से नेपाल जा रहा चावल से भरा ट्रक कर्बला के पास पलट गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बचा लिया। चालक द्वारा जानकारी दिए जाने पर मालिक को बुला कर ट्रक व चावल उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।

हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मनऊपुर सुभाष, सोनू सिंह, जितेंद्र यादव आदि ने बताया कि एक ट्रक सुल्तानपुर से चावल लाद कर नेपाल जा रहा था। इसी दौरान बेकाबू होकर ट्रक कर्बला के निकट सड़क पर पलट गया।

आवाज सुनकर घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक से गिरे 25 किलो के लगभग 965 पैकेट चावल एकत्र कर सुरक्षित रखवाया गया। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक को सारा सामान सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: मौरंग से भरा ट्रक पलटा, मजदूर घायल

संबंधित समाचार