हल्द्वानी: जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, श्रद्धांजलि देने को एकजुट हुए लोग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती पर शनिवार को तिकोनिया स्थित पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश संयोजक गोपाल रावत ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि वह महात्मा गांधी के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती पर शनिवार को तिकोनिया स्थित पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश संयोजक गोपाल रावत ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि वह महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। वह आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है। उन्होंने इस मौके पर पंत पार्क के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भारत रत्न पंत की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हम उनके आदर्शों को अपनाते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है। अब हम सभी को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है, यहीं उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संयोजक रेनू जोशी ने गोविंद बल्लभ पंत द्वारा देश व प्रदेश में किए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों, दिव्य ज्योति सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

इस दौरान सुमित्रा प्रसाद, जुगल किशोर पेटशाली, लता कुंजवाल, प्रेमा साह, किरन वर्मा, हरीश मनराल, शोभा बिष्ट, भुवन जोशी, मनोज पाठक, विजय मनराल, नवीन पंत, हुकुम सिह कुंवर, दीपक बल्यूटिया, राहुल छिम्वाल, मोहन पाठक, एसडीएम मनीष कुमार, एआरटीओ विमल पांडे आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार