लखनऊ : नशे में धुत मर्चेन्ट नेवी कर्मी की साइन बोर्ड के एंगल में फंसकर मौत
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे एक साइन बोर्ड के एंगल पर वह नशे की हालत में लड़खड़ाकर गिर पड़ा और उसकी गर्दन एंगल में फंस गई। उसने गर्दन को निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे एक साइन बोर्ड के एंगल पर वह नशे की हालत में लड़खड़ाकर गिर पड़ा और उसकी गर्दन एंगल में फंस गई। उसने गर्दन को निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना पड़ोस के घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस घटना के बाद से लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे हैं।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी आलोक त्रिपाठी (34) मर्चेंट नेवी में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह पार्टी कर बाइक से लौटा था। वीडियो फुटेज के आधार पर बाइक से उतरने के बाद वह टहलने लगा। इसी बीच वह लड़खड़ाकर घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल पर गिर पड़ा। जिसमें उनकी गर्दन एंगल में फंस गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टिया में सामने आया कि नेवीकर्मी नशे में धुत था।
जिस वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान पुलिस के हाथ घटना का सीसीटीवी फुटेज लगा है। गाजीपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि फुटेज में नेवी कर्मी बाइक से आता दिखाई पड़ा। वह हेलमेट गाड़ी पर लटका कर टहल रहा है। कुछ मिनट बाद वह घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के ऊपर गिर जाता है।
हैरत की बात है कि उनके लान में घूम रही रिश्तेदार को इस घटना की भनक तक नहीं लगती। बता दें कि जिस वक्त अलोक घर के बाहर साइन बोर्ड के एंगल में फंसकर जिंदगी और मौत से लड़ रहा था। उस वक्त उसकी भाभी पूजा घर का ताला चेक कर रही थी। उनका कहना है कि अगर पता होता कि आलोक जाली में फंसा है तो शायद उन्हें बचा लेती। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम के बादल छाये हुए हैं। वहीं वहीं आलोक की पत्नी मृदुला का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है।
यह भी पढ़ें:- सीतापुर: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार नाले में गिरी, फौजी सहित तीन दोस्तों की मौत
