लखनऊ : बच्चा चोरी की अफवाहों पर भारी पड़ी पुलिस की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह आग की तरह फैलने लगी। इस अफवाह को सच मान चुके लोगों ने कानून व्यवस्था को ताक में रख दिया। इस अफवाह से माब लिचिंग की संम्भावना को देखते हुए जागरुकता के सभी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने सख्त रुख के साथ सड़कों पर …

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह आग की तरह फैलने लगी। इस अफवाह को सच मान चुके लोगों ने कानून व्यवस्था को ताक में रख दिया। इस अफवाह से माब लिचिंग की संम्भावना को देखते हुए जागरुकता के सभी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने सख्त रुख के साथ सड़कों पर उतरी तो खुराफातियों के हौसले धराइशी हो गए।

हालांकि, यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि एक दो दिनों में हालात पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे। इस अफवाह पर डीजीपी हेडक्वार्टर की ओर से सभी जनपदों के आलाधिकारियों को साफतौर पर हिदायत दी गई है, कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले और हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर संगठित तरीके से बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश में शामिल सभी लोगों पर रासुका लगाई जाएगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में यूपी के दर्जन से ज्यादा जनपदों में बच्चा चोरी की अफवाहों ने तुल पकड़ लिया था। इस अफवाहों ने मारपीट की तमाम घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को उजाड़ कर रख दिया था। कई मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ का शिकार बने लोगों को सुरक्षित बचाया।

पड़ताल किए जाने पर बच्चा चोरी की अफवाह में बेसहारा घूमने वाले और विक्षिप्तों को शिकार बनाया गया। वहीं सोशल मीडिया के जरिए फैली बच्चा चोरी की अफवाह से आक्रोशित भीड़ ने बेकसूरों के साथ मारपीट की। अब पुलिस ने लोगों से अपील कर रही है कि अफवाह न फैलाएं और ऐसी अफवाहों से दूर रहे। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत विकसित ‘सी-प्लान एप की मदद से लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने के संदेश भी भेजे जा रहे हैं। जनपदों की सोशल मीडिया टीमों ने भी डिजिटल वॉलेंटियरों के माध्यम से मोर्चा संभाला है। सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों पर तत्काल खंडन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस और पीआरवी रहेगी अलर्ट, एडीजी जोन ने दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता