बरेली में एक और कोरोना संक्रमित की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। यहां कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कासगंज निवासी कोरोना संक्रमित 71 वर्षीय बुजुर्ग सनत कुमार बिरला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले डायबिटीज और फेफड़ों के संक्रमण की दिक्कत थी। इसके उपचार के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां …

बरेली,अमृत विचार। यहां कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कासगंज निवासी कोरोना संक्रमित 71 वर्षीय बुजुर्ग सनत कुमार बिरला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले डायबिटीज और फेफड़ों के संक्रमण की दिक्कत थी। इसके उपचार के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध होने पर सैंपल जांच को भेजा गया। पॉजिटिव आने पर बुजुर्ग को कोविड एल-2 टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.रंजन गौतम ने इसकी पुष्टि की।

संबंधित समाचार