बरेली: अमृत विचार फेस्टिवल धमाका के लकी विजेता सत्येंद्र को सौंपी एलईडी टीवी
बरेली, अमृत विचार। अमृत विचार अपने पाठकों के लिए फेस्टिवल धमाका इनामी योजना चला रहा है। जिसका लकी ड्रा अमृत विचार कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बिथरी विधायक डा. राघवेन्द्र शर्मा ने निकाला। उन्होंने लकी ड्रा बाक्स में रखे हजारों कूपनों के बीच से प्रथम, द्वितीय और तृतीय लकी पाठकों के नामों की घोषणा की थी। …
बरेली, अमृत विचार। अमृत विचार अपने पाठकों के लिए फेस्टिवल धमाका इनामी योजना चला रहा है। जिसका लकी ड्रा अमृत विचार कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बिथरी विधायक डा. राघवेन्द्र शर्मा ने निकाला। उन्होंने लकी ड्रा बाक्स में रखे हजारों कूपनों के बीच से प्रथम, द्वितीय और तृतीय लकी पाठकों के नामों की घोषणा की थी।
शनिवार को प्रथम पुरस्कार विजेता इंदिरा नगर निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता को अमृत विचार कार्यालय बुलाया। सभी प्रक्रियाएं पूरी कराने के बाद प्रधान संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने विजेता सत्येंद्र कुमार गुप्ता को लकी ड्रा में निकली एलईडी टीवी सौंपी।
इस मौके पर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बरेली में अमृत विचार शुरू होने के बाद से ही वह पाठक हैं। इस अखबार में स्थानीय के साथ हर वर्ग और देश-दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलती हैं। बरेली जनपद की हर छोटी-बड़ी खबर होती है। हर वर्ग को साधकर अमृत विचार आगे बढ़ रहा है। उनके साथ उनके बेटे मानक गुप्ता भी थे।
वहीं, फेस्टिवल धमाका के द्वितीय विजेता शिव गार्डन काॅलोनी निवासी महेन्द्र कपूर के पुत्र अभिषेक कुमार का फ्रिज और तीसरे विजेता आजमनगर बासमंडी के सुनील कुमार के पुत्र नरेश कुमार का मोबाइल फोन निकला है। प्रथम विजेता को एलईडी टीवी सौंपे जाने के दौरान यूनिट प्रबंधक करुणाकर दूबे आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: शोध करने वाले छात्र कक्षा में पढ़ाएंगे, प्रति माह मिलेंगे 12 हजार
