आजमगढ़: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुए सपा विधायक रमाकांत यादव
आजमगढ़, अमृत विचार। सपा विधायक रमाकांत यादव को शनिवार को शासन के आदेश पर आजमगढ़ की इटौरा जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था के बीच रमाकांत यादव को सुबह आठ बजे फतेहगढ़ के लिए लेकर रवाना हुई। इस कार्य को बहुत ही गोपनीय तरीके से किया गया। बताते चलें …
आजमगढ़, अमृत विचार। सपा विधायक रमाकांत यादव को शनिवार को शासन के आदेश पर आजमगढ़ की इटौरा जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था के बीच रमाकांत यादव को सुबह आठ बजे फतेहगढ़ के लिए लेकर रवाना हुई। इस कार्य को बहुत ही गोपनीय तरीके से किया गया।
बताते चलें कि रमाकांत ने हत्या के प्रयास और धरना प्रदर्शन के पुराने मामले में 25 जुलाई को आत्म समर्पण किया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। जेल जाने के बाद जहरीली शराब कांड की विवेचना में भी सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम सामने आया था। माहुल में जहरीली शराब से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
जिस ठेके से यह शराब बिकी थी, वह विधायक के भांजे रंगेश यादव का था। जिला प्रशासन ने रंगेश यादव पर गैंगस्टर, रासुका के तहत कार्रवाई कर 67 लाख की संपत्ति भी कुर्क किया था। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने 26 जुलाई को आजमगढ़ की जेल में छापा मारा था। इस छापेमारी में 12 मोबाइल, 97 पुड़िया गांजा, एलईडी टीवी भी बरामद हुई थी। इस मामले में जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर निलंबित भी किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें –आगरा: सपा गुंडों-माफियाओं को पनाह देने का काम कर रही- डिप्टी सीएम
