भारत में आज राष्ट्रीय शोक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक देखा गया जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 8 सितंबर को बाल्मोरल में हुई थी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लिज़ ट्रस से फोन पर बात की और ब्रिटेन …

नई दिल्ली। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक देखा गया जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 8 सितंबर को बाल्मोरल में हुई थी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लिज़ ट्रस से फोन पर बात की और ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने भारतवासियों की तरफ से यूके के लोगों और रॉयल फैमिली के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

यूके के शाही परिवार ने शनिवार को बताया कि महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि 19 सितंबर (सोमवार) को लंदन के वेस्टमिंस्टर आबी में होगी। शाही परिवार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि अंत्येष्टि से पहले महारानी का शव 4 दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा…ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

यूके के महाराजा चार्ल्स-III ने अपनी मां (महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय) के अंतिम संस्कार के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा पर तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह यूके की महारानी एलिज़ाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक टीबैग उनके निधन के बाद ईबे पर $12,000 (₹9.56 लाख) में बिक्री के लिए रखा गया। लिस्टिंग में कहा गया, यह वही टीबैग है…जिसे शायद आपने…1998 के आखिर में सीएनएन पर देखा होगा। लिस्टिंग अब खत्म हो गई है जिसका मतलब है कि इसकी बिक्री हो गई है।

जलियांवाला बाग स्मारक की देखभाल करने वाले ट्रस्ट के सचिव सुकुमार मुखर्जी ने यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के 1997 के दौरे को याद किया है। उन्होंने कहा, वह जलियांवाला बाग आईं तो एक मिनट का मौन रखा था। यह कोई छोटी बात नहीं है कि किसी देश की महारानी ने यह किया। यह माफी से बढ़कर था।

लंदन (यूके) के सेंट जेम्स पैलेस में शनिवार को किंग चार्ल्स-III को औपचारिक रूप से नया सम्राट घोषित किए जाने वाले समारोह के दौरान ब्रिटिश सम्राट के सिंहासन पर EIIR का प्रतीक देखा गया। यह दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II का रॉयल साइफर था जिसका मतलब एलिजाबेथ-II रेजाइना है। गौरतलब है कि लैटिन में रेजाइना का अर्थ क्वीन होता है।

ये भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन में 12 और भारत में एक दिन का राजकीय शोक

संबंधित समाचार