मुरादाबाद : मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी, साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहां बदमाश के पैर में गोली लगी तो हाथ में छर्रे लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार व बाइक बरामद …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहां बदमाश के पैर में गोली लगी तो हाथ में छर्रे लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार व बाइक बरामद कर ली है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुठभेड़ की सूचना पर एसपी ग्रामीण और सीओ भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मुठभेड़ भोर के पहर चंदौसी मार्ग पर हुई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार के अनुसार वह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग आते नजर आए। पुलिस ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ाहट में दोनों बाइक से गिर गए। पुलिस जब उनके पास जाने लगी तो आरोप है कि एक बदमाश ने दो फायर झोंक दिए। फायरिंग में सिपाही मोहित चौधरी के हाथ में छर्रे लग गए। बकौल प्रभारी, बचाव में जब पुलिस ने फायरिंग की तो पैर में गोली गलने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी वह हत्थे नहीं लगा। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक व गोकशी करने वाले औजार बरामद कर लिए।

पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि घायल बदमाश बिलारी कोतवाली के ग्राम थावला निवासी मजीद का बेटा मुस्लिम हैं। गोकशी व गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चलने के कारण उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसपी देहात संदीप कुमार मीणा व सीओ कटघर शैलजा मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए। आनन-फानन में घायल बदमाश व सिपाही को बिलारी सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं फारेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। इस मामले में आरोपी मुस्लिम के खिलाफ बिलारी कोतवाली में दो मामले दर्ज किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मुस्लिम पर गोकशी समेत करीब 19 मामले दर्ज हैं। फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए पिता ने डीआईजी से लगाई गुहार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार