रायबरेली: ई रिक्शा से टकराने के बाद झाड़ियों में घुसी स्कार्पियो, दो घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तेज रफ्तार स्कार्पियो ई रिक्शा से टकराने के बाद सड़क के किनारे झाड़ियों में घुस गई। जिससे स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है। यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पास हुआ है। रायबरेली से ऊंचाहार की ओर जा रही …

रायबरेली। तेज रफ्तार स्कार्पियो ई रिक्शा से टकराने के बाद सड़क के किनारे झाड़ियों में घुस गई। जिससे स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पास हुआ है। रायबरेली से ऊंचाहार की ओर जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा से टकरा गई। जिससे ई रिक्शा को कोई विशेष नुकसान तो नहीं हुआ, किंतु स्कार्पियो राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में घुस गई।

जिससे स्कार्पियो सवार मुन्ना सिंह निवासी पट्टी रहस कैथवल थाना कोतवाली ऊंचाहार और उनके बड़े भाई घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनो घायलों को जगतपुर सीएचसी पहुंचाया।

जहां मुन्ना सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि उनके भाई को मामूली चोट आई है। जगतपुर कोतवाल गौरव कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है, किंतु किसी ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : स्कार्पियो और कार की भिंडत, तीन जख्मी

संबंधित समाचार