बाराबंकी: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ में एक बताशा की दुकान पर नौकरी कर बीती देर रात साइकिल से घर जा रहे, एक युवक की रास्ते मेंघर महराजगंज सड़क स्थित कबूलपुर गांव मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली के सुजारा मजरे बहुता गांव निवासी मंशाराम उर्फ टिलई (35) हैदर गढ़ के कस्बा …

बाराबंकी। हैदरगढ़ में एक बताशा की दुकान पर नौकरी कर बीती देर रात साइकिल से घर जा रहे, एक युवक की रास्ते मेंघर महराजगंज सड़क स्थित कबूलपुर गांव मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली के सुजारा मजरे बहुता गांव निवासी मंशाराम उर्फ टिलई (35) हैदर गढ़ के कस्बा स्थित बताशा दुकान मालिक दीपक के यहां काफी दिनों से नौकरी करते थे।

वह रोज की तरह सुबह नौकरी करने गए हुए थे। शनिवार देर रात करीब 10 बजे नौकरी कर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते उनका महराजगंज सड़क स्थित कबूलपुर गांव मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई।

कबूलपुर के निवासी भानू सिंह रविवार सुबह सड़क पर आए तो देखा टिलई की साइकिल सड़क पर पड़ी हुई थी, और यह सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े थे। तो उन्होंने ग्राम प्रधान बहुता देवी प्रसाद को मौत की सूचना दी, जिसपर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। हैदर गढ़ कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें-हरदोई: मार्निंग वाक पर गए रिटायर डिप्टी जेलर की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार