बिजनौर : नहर में मिली कार, प्रॉपर्टी डीलर का सुराग नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद (बिजनौर),अमृत विचार। सपा नेता हाजी फैसल के तहेरे भाई जहांगीर की सफेद रंग की कार नहर से बरामद हो गई है। कार में प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर के ना मिलने पर तलाश को लेकर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। गोताखोर एवं पुलिस की मदद से जहांगीर की तलाश की …

नजीबाबाद (बिजनौर),अमृत विचार। सपा नेता हाजी फैसल के तहेरे भाई जहांगीर की सफेद रंग की कार नहर से बरामद हो गई है। कार में प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर के ना मिलने पर तलाश को लेकर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। गोताखोर एवं पुलिस की मदद से जहांगीर की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को नहर का पानी कम होने पर सुबह जब परिजन कार और जहांगीर की तलाश करने के लिए नहर पर पहुंचे तो नहर में कार के टायर दिखाई दिए। नहर में कार पलटी हुई मिली जिसे बाहर निकालने पर कार की पुष्टि हुई। पूर्वी गंग नहर से मिली कार का नंबर यूके 07 एफसी 3096 है, जिसमें जहांगीर के ना मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्राइवेट गोताखोर नहर में जहांगीर की तलाश को लेकर सर्च ऑपरेशन अभियान चलाए हुए हैं।

नहर के किनारे भारी तादाद में लोग खड़े हैं जो इधर उधर अपनी नजर दौड़ा कर जहांगीर की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया गया लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। परिजनों में मची चीख-पुकार: नहर से कार बरामद होने पर परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन अभियान चलाने के बाद भी गोताखोर एवं पुलिस के हाथ खाली रहे।

file image

बाढ़ राहत दल भी उतरा तलाश में
जहांगीर की नहर में तलाश को लेकर जल पुलिस चंदक की टीम ने भी गंग नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन नहर में कई किलोमीटर तक सर्च के बाद भी कोई पता नहीं मिल पाया है। जगह-जगह प्राइवेट गोताखोर भी नहर में कूदकर प्रॉपर्टी डीलर की तलाश कर रहे हैं।

एनडीआरएफ की मदद ली जाएगी
जहांगीर की बरामदगी के लिए अब एनडीआरएफ की मदद मांगी है। यह टीम सोमवार से सर्च ऑपरेशन चलाएगी। मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर की बरामदगी ना होने पर एनडीआरएफ की टीम को मदद के लिए लिखा गया है, जो तलाश को लेकर सर्च ऑपरेशन अभियान चलाएगी।

ये भी पढ़ें : तफ्तीश में हाथ लगी कहानी ने पुलिस को चौंकाया…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार