बहराइच: रेलवे स्टेशन पर मृत मिला अज्ञात युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार को एक युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में बहराइच रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर दो से रविवार को यात्री निकल रहे थे। …

बहराइच। बहराइच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार को एक युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में बहराइच रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर दो से रविवार को यात्री निकल रहे थे। तभी एक युवक अचेतवस्था में दिखा। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक मृत अवस्था में है। इस पर दरगाह पुलिस को सूचना दी गई।

दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। मृतक युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

यह भी पढ़ें-बरेली: मालगाड़ी के इंजन में लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार