बुजुर्ग कपल के लिए खुले किस्मत के दरवाजे, घर की मरम्मत में मिले 100 साल से भी ज्यादा पुराने नोट, पलक झपकते ही हुए मालामाल
वो कहते हैं न ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। इसका इसका मतलब यही है जब किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हैं तो कोई भी किसी वक्त मालामाल हो सकता है। जिसमें थोड़ा सा भी वक्त नहीं लगता है। हाल ही में ब्रिटेन के एक बुजुर्ग कपल के साथ ऐसा ही …
वो कहते हैं न ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। इसका इसका मतलब यही है जब किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हैं तो कोई भी किसी वक्त मालामाल हो सकता है। जिसमें थोड़ा सा भी वक्त नहीं लगता है। हाल ही में ब्रिटेन के एक बुजुर्ग कपल के साथ ऐसा ही देखने को मिला है। हमने और आपने जमीन में गड़े खजानों के अलावा जंगलों और पहाड़ों दबाए गए खजानों की कई कहानियां सुनी होंगी। हाल ही में ब्रिटेन के ब्रिस्टल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसे सुन हर कोई इसे कहानी की तरह मान रहा है।
बताया जा रहा है कि घर की मरम्मत के दौरान एक बुजुर्ग कपल की किस्मत के दरवाजे ऐसे खुले की उनकी कहानी सुन हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया है। दरअसल घर की मरम्मत के दौरान कपल को तकरीबन 100 साल से भी ज्यादा पुराने नोट मिले हैं। जिनकी नीलामी में उन्हें तकरीबन 47 लाख रुपए मिले हैं। एक अनुमान के मुताबिक बुजुर्ग कपल को नौ पुराने नोट मिले थे जो साल 1916 से 1918 के बीच छपे थे। पुराने होने के कारण नोटों की कीमत मौजूदा समय इतनी ज्यादा है।
फिलहाल अब यह बुजुर्ग कपल नीलामी से मिले पैसे से अपनी डायमंड जुबली एनिवर्सिरी मनाने जा रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान मिले नोट में तीन नोट महज पांच पाउंड के थे जिनकी कीमत 14 लाख से भी ज्यादा आंकी गई। वहीं एक अन्य नोट सात लाख में बिका।
ये भी पढ़ें- जब एक शेरनी के आगे 3-3 मुस्टंडों ने टेके घुटने, Video देख रह जाएंगे दंग
