अखिलेश के जन्मदिन पर डिंपल की अपील, कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करें
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी व सासंद डिम्पल यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी आयोजन की जगह जरूरतमंद की मदद के लिए आग्रह किया है। डिम्पल यादव ने ट्वीटर के पर लिखा कि “सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश …
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी व सासंद डिम्पल यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी आयोजन की जगह जरूरतमंद की मदद के लिए आग्रह किया है। डिम्पल यादव ने ट्वीटर के पर लिखा कि “सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें।”
सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
उनके अनुरोध पर उनके चाहनेवाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करेंI
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) June 30, 2020
पार्टी सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता सादगी से मनाएंगे। इस बार कोविड-19 के कारण महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी बिना किसी तामझाम के पार्टी कार्यालय पर केक काटेंगे। वहीं अनाथालयों में बच्चों को खाना खिलाएंगे। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित करेंगे।
