मेथी समझकर भांग खा गया पूरा परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के मियागंज में एक ही परिवार के छह सदस्यों को भांग से बने एक व्यंजन का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। परिवार ने गलती से भांग के सूखे पत्तों को मेथी का पत्ता समझ लिया था। पुलिस …

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के मियागंज में एक ही परिवार के छह सदस्यों को भांग से बने एक व्यंजन का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। परिवार ने गलती से भांग के सूखे पत्तों को मेथी का पत्ता समझ लिया था।

पुलिस के अनुसार, नवल किशोर ने मंगलवार को अपने पड़ोसी ओम प्रकाश के बेटे नीतीश को यह कहते हुए सूखे पत्ते दे दिए कि यह सूखा मेथी है।नीतीश ने वह पत्ते अपने भाभी पिंकी को दे दिए, जिससे उसने करी बनाया।परिवार ने करी खाया और उसके कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी।

परिवार का एक सदस्य ओम प्रकाश किसी तरह अपने पड़ोसियों को सूचित करने में कामयाब रहा, जबकि पूरा परिवार बेहोश हो गया।पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और परिवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने एक पैकेट में बचे हुए भांग को जब्त कर लिया है और किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार खतरे से बाहर है और आगे की जांच चल रही है।

संबंधित समाचार