मुरादाबाद : बाइक ले जाने से रोका तो फोड़ा भाई का सिर, मां को भी पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा में सिरफिरे भाई ने बाइक ले जाने से रोकने पर अपने छोटे भाई का सिर फोड़ दिया। मां व छोटी बहन ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गुईया बाग के रहने वाले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा में सिरफिरे भाई ने बाइक ले जाने से रोकने पर अपने छोटे भाई का सिर फोड़ दिया। मां व छोटी बहन ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गुईया बाग के रहने वाले अदिब हुसैन पुत्र राहत हुसैन के अनुसार वह पीतल की ट्राफी बनाने का काम करता है। कारखाना घर के नीचे है। दो माह बाद उसका निकाह होना है, परिवार उसी की तैयारी में जुटा है। मकान के प्रथम तल पर दो कमरे में से एक में मां व छोटी बहन रहती हैं। जबकि दूसरे में वह स्वयं रहता है। बड़ा भाई मकान के दूसरे मंजिल पर सपरिवार रहता है।

सगे भाई जिस फर्म में एक साथ काम करते हैं, उसके नाम से एक बाइक है। शनिवार दोपहर बड़ा भाई फहीम मां के कमरे में घुसा। कमरे की एक आलमारी में सोने के जेवरात रखे थे। बड़े भाई ने आलमारी खोली। इस बीच छोटी बहन की नजर पड़ने पर उसने आलमारी खोले जाने की जानकारी मां को दी।

इस पर मां-बेटे में कहासुनी होने लगी। तभी आरोपी भाई मकान के नीचे पहुंचा और फर्म की बाइक लेकर जाने लगा तो छोटे भाई ने रोका। इस पर आग बबूला होकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर लोहे की राॅड से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने बचाव करने आई मां को भी पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मिस-मिसेज बनने को प्रतिभागियों का जलवा, निर्णायक मंडल में 30 का हुआ चयन

संबंधित समाचार