मुरादाबाद : लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, तमंचा व चाकू बरामद
मुरादबााद, अमृत विचार। शहर में चोरी व लूट की वारदात अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ। तीनों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 21 मुकदमे पंजीकृत हैं। मझोला थाना प्रभारी धनंजय …
मुरादबााद, अमृत विचार। शहर में चोरी व लूट की वारदात अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ। तीनों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 21 मुकदमे पंजीकृत हैं।
मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह के मुताबिक 10 सितंबर की रात उपनिरीक्षक मदन कुमार दलबल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। देर रात मैनाठेर वाली पुलिया के पास कुछ संदिग्ध दिखे। संदेह के आधार पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, दो चाकू, एक सूजा, व चाबी की गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शहर में चोरी व लूट की योजना बना रहे थे।
हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान विपिन वर्मा पुत्र सुभाष व शेखर पुत्र संजय निवासी गोविन्दनगर थाना कटघर के अलावा दीपू उर्फ दीपक पुत्र टिंकू निवासी सूर्य नगर थाना मझोला के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी विपिन के खिलाफ कटघर में छह, कुंदरकी में एक, मझोला में दो, पाकबड़ा में एक व जीआरपी में एक मुकदमा दर्ज है। उसके साथी शेखर के खिलाफ कटघर व मझोला थाने में दो-दो मुकदमा दर्ज हैं। तीसरे आरोपी दीपू उर्फ दीपक के खिलाफ मझोला थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों जेल भेज दिए गए।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बाइक ले जाने से रोका तो फोड़ा भाई का सिर, मां को भी पीटा
