लखनऊ : स्मार्ट सिटी की ‘डर्टी पिक्चर’ न्याय विहार…पढे़ं पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में आज भी कई इलाके हैं जो मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। राजधानी में लोग अपना आशियाना इसलिए बनाते हैं ताकी उन्हें मूलभूत सुविधायें मिल सके। लेकिन जब स्मार्ट सिटी में भी यह सुविधायें न मिले तो निराशा होना तय हैं। सीतापुर रोड स्थित न्याय बिहारी कालोनी में …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में आज भी कई इलाके हैं जो मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। राजधानी में लोग अपना आशियाना इसलिए बनाते हैं ताकी उन्हें मूलभूत सुविधायें मिल सके। लेकिन जब स्मार्ट सिटी में भी यह सुविधायें न मिले तो निराशा होना तय हैं।

सीतापुर रोड स्थित न्याय बिहारी कालोनी में जल भराव,सड़क आदि मूलभूत सुविधायें न मिलने से लोग परेशान हैं,सीतापुर रोड से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित इस कालोनी में एक समय पहले तक जाने का बेहतरीन रास्ता था,लेकिन आज मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण और ईंट से लदे ट्रक्टर-ट्रालियों की वजह से रास्ते पर चलना दूभर है। वही इस इलाके की सबसे बड़ी दिक्कत जगह-जगह जलभराव बताया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों की माने तो इस इलाके में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। एक बड़ा तालाब है,पहले पूरे इलाके का पानी इसी तालाब में जाता था,लेकिन अब तालाब के किनारे कालोनी बस जाने से पानी नहीं निकल पाता है। जिसके चलते खाली पड़े प्लाटों में वर्षा अथवा घरों से निकलने वाला पानी इकट्ठा होता है। जिससे प्लाट तालाब बन चुके हैं।

इस समस्या को इलाके में मौजूद अवैध डेरी और बढ़ा देती हैं। बताया जा रहा है कि अवैध डेरी से निकलने वाला गोबर नालियों में बहाया जाता है,जिससे नालियां चोक हो जाती हैं।  स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार विधायक तक से शिकायत की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई ।न्याय बिहारी कालोनी के लोगों को आज अभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर न्याय की दरकार है।

यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर : गंदगी के अम्बार में बैठ गए नगर पालिका के पूर्व सदस्य, तस्वीर पोस्ट करने पर हरकत में आया महकमा …जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार