बरेली: ऑटो में महिला की मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति के साथ अस्पताल जाते समय महिला की ऑटो में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस उसे सुभाषनगर थाने ले आई, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया। वहीं …

बरेली, अमृत विचार। पति के साथ अस्पताल जाते समय महिला की ऑटो में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस उसे सुभाषनगर थाने ले आई, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया। वहीं परिवार ने बिथरी चैनपुर पुलिस को मारपीट कर हत्या करने की शिकायत सौंपी है।

बिथरी चैनपुर के सैदुपुर कुर्मियान के रहने वाले मूलचंद्र की करीब नौ साल पहले करगैना निवासी आरती कश्यप से शादी हुई थी। कुछ समय से वह बीमार रहने लगी थी। वह कई जगह से उसका इलाज करा चुके थे, लेकिन उसे आराम नहीं मिल रहा था। मायके वालों के कहने पर मूलचंद्र करगैना के एक अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे।

वह शनिवार को आरती को अस्पताल में दिखाकर गए थे। जिसके बाद उन्हें रविवार को फिर से बुलाया गया था। वह रविवार सुबह अस्पताल जा रहे थे की बदायूं रोड पर आरती की ऑटो में ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर आरती के परिजन मौके पर पहुंचे और मूलचंद पर मारपीट कर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे।

हंगामा होने पर सुभाषनगर पुलिस मूलचंद काे थाने ले आई। बाद में आरती के परिवार ने बिथरी पुलिस से शिकायत की, कि उनकी बेटी की मूलचंद ने पीटकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

मृतक महिला के परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगीशितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बिथरी चैनुपर।

यह भी पढ़ें- बरेली: मरीजों की पैथोलॉजी जांचें हो रहीं प्रभावित, कई केंद्रों पर मशीनें कंडम

संबंधित समाचार