उन्नाव: बेटी के हत्यारों पर कार्रवाई न होने को लेकर परिजनों ने दिया धरना, विधायक के आश्वासन पर माने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिलाधिकारी कार्यालय में रविवार सुबह बेटी की मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से परेशान परिजन धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि ग्यारह दिन बीतने के बाद भी पुलिस दहेज हत्या मामले में सास व बहन और बहनोई को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सदर …

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिलाधिकारी कार्यालय में रविवार सुबह बेटी की मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से परेशान परिजन धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि ग्यारह दिन बीतने के बाद भी पुलिस दहेज हत्या मामले में सास व बहन और बहनोई को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सदर विधायक ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत करवाया और सीओ सिटी से रात तक कार्रवाई की बात कहीं। तब परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।

बतातें चलें कि शहर के सिविल लाइन मोहल्ला के रहने वाले ओम शंकर शुक्ल ने अपनी बेटी अक्षांशी की सात माह पहले आदर्शनगर मोहल्ला निवासी मोहन के साथ शादी की थी। 31 अगस्त को अक्षांशी का घर में फंदे पर शव लटकता मिला था। पिता ओम शंकर ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर फंदे से शव लटकाए जाने का आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने पति तथा ससुर को जेल भेज दिया था।

पुलिस ने ब्लड प्रेशर होने की वजह से सास को अंडर ट्रीटमेंट रखा था। प्रदर्शन कर रहे परिजनों का कहना है कि हालत ठीक होने पर आरोपिता सास को कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए। जबकि पुलिस की मिलीभगत के चलते आरोपित सास घर पर आराम फरमा रही हैं। उधर, अभी तक बहन व नंदोई को पुलिस गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। मृतका अक्षांशी के परिजन कई दिनों से न्याय के लिए भटक रहे हैं। धरना प्रदर्शन दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहुंच कर परिजनों को समझाया और सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी से रात तक अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें –बरेली: ऑटो में महिला की मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार