मोदी, शाह के साथ सम्मेलन में आज से जुटेंगे 50 देशों के प्रतिभागी, सीएम योगी ने लिया जायजा
लखनऊ, अमृत विचार । यूपी में सोमवार से बिज़नेस इंडस्ट्री के लीडर, विशेषज्ञों, किसानों और नीति निर्माताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। ग्रेटर नोयडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होने जा रहे एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री …
लखनऊ, अमृत विचार । यूपी में सोमवार से बिज़नेस इंडस्ट्री के लीडर, विशेषज्ञों, किसानों और नीति निर्माताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। ग्रेटर नोयडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होने जा रहे एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022’ सम्मेलन सोमवार से 15 सितंबर तक चलेगा। इसमें दुनिया और भारतीय डेयरी से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे, जिसमें उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल होंगे। सम्मेलन ”पोषण और आजीविका के लिए डेयरी” विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ रविवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर में निर्माणाधीन जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बने हैलीपैड पर उतरा। यहां निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद योगी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां से वह इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे, जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें –बुलंदशहर में किसान सम्मान निधि के मिले 9900 अपात्र किसान
