यूपी में पोस्टर वॉर, सपा के बाद इस पॉलिटिकल पार्टी ने लगायी ये होर्डिंग
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में लोकसभा चुनावों से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। बीते महीने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जनता दल यूनाइटेड के अलग होने और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में लोकसभा चुनावों से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। बीते महीने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जनता दल यूनाइटेड के अलग होने और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने बीते दिनों एक पोस्टर ट्वीट किया और सपा के दफ्तर के बाहर भी लगाया जिस पर लिखा था “यूपी + बिहार = गई मोदी सरकार.” सपा नेता के इस पोस्टर पर राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं।
वहीं अब जारी हुए नए पोस्टर में सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में सपा के पोस्टर का जिक्र किया गया है, इस पोस्टर में लिखा गया -“पहले राहुल भैया, फिर माया बुआ, फिर राजभर व चाचा का मूर्ख बनाया है, जो अपने खून का सगा ना हुआ उसे बिहार याद आया है.” उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर से जारी पोस्टर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फोटो भी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें –रायबरेली: करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
