Asia Cup 2022 : पाकिस्तान की हार से बौखलाए PCB चीफ रमीज राजा, भारतीय पत्रकार के साथ की बदसलूकी…देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 147 रन …

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका 23 रन से मुकाबले को जीतकर, छठी बार एशिया कप चैंपियन बनी। पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा की बौखलाहट साफ तौर पर नजर आई।

पीसीबी के चेयरमैन रमीज़ राजा से जब फाइनल हारने के बाद सवाल किया तो वह एक भारतीय पत्रकार से बदसलूकी पर उतर आए। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और हर कोई उनके इस तरह के बर्ताव की निंदा कर रहा है।  बता दें कि फाइनल से एक दिन पहले ही रमीज़ राजा टीम इंडिया के मैनेजमेंट को ज्यादा ना प्रयोग करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन फाइनल में उनकी खुद की टीम ही लड़खड़ा गई।

भारतीय पत्रकार के सवाल पर बिफरे रमीज राजा

दरअसल, रमीज राजा जब मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर आए तब वह पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इसी दौरान एक भारतीय पत्रकार ने भी उनसे सवाल किया और कहा कि आवाम काफी नाखुश है। आप क्या संदेश देना चाहेंगे? जिसपर रमीज़ राजा बिफर गए और उन्होंने तुरंत कहा कि आप इंडिया से होंगे, तो आपकी आवाम तो काफी खुश होगी। आप इस तरह नहीं पूछ सकते हैं, इतना कहते ही रमीज़ राजा आगे बढ़े और पत्रकार के फोन को नीचे कर दिया।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 Prize Money : चैंपियन श्रीलंका को मिले करोड़ों रुपए, पाकिस्तान भी हुआ मालामाल….यहां जानें सबकुछ

 

 

संबंधित समाचार