मुरादाबाद : नशे की महिला तस्कर गिरफ्तार, स्मैक की पुड़िया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सिविल लाइन पुलिस ने फकीरपुरा चौकी क्षेत्र में स्मैक बेच रही महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी महिला मोहिनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि फकीरपुरा चौकी प्रभारी एसआई राशिद अली की टीम रविवार शाम पीएसी …

मुरादाबाद। सिविल लाइन पुलिस ने फकीरपुरा चौकी क्षेत्र में स्मैक बेच रही महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी महिला मोहिनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि फकीरपुरा चौकी प्रभारी एसआई राशिद अली की टीम रविवार शाम पीएसी तिरहो के पास गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला टिकली फैक्ट्री गेट के पास स्मैक लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना के बाद एसआई राशिद अली ने टीम के साथ टिकली फैक्ट्री गेट के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख वहा खड़ी महिला भागने लगी, जिसे महिला सिपाहियों ने धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से छह ग्राम स्मैक बरामद की गई।

ये भी पढ़ें : नगर निगम चुनाव : आरक्षण के फेर में कई के अरमानों पर फिर सकता है पानी

 

 

संबंधित समाचार