VIDEO : श्रीलंकाई टीम के फैन हुए गौतम गंभीर, मैदान पर झंडा लहराकर जीता करोड़ों लोगों का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रविवार को एशिया कप-2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 147 के स्कोर पर सिमट गई और श्रीलंकाई टीम ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका ने …

नई दिल्ली। रविवार को एशिया कप-2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 147 के स्कोर पर सिमट गई और श्रीलंकाई टीम ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का बेहतरीन खेल दिखाया, उससे हर कोई इस टीम का फैन बन गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी श्रीलंका की जीत का जश्न मनाया।

‘सुपरस्टार टीम…’
गौतम गंभीर ने जश्न का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सुपरस्टार टीम, जीत की बिल्कुल हकदार।

श्रीलंकाई फैंस के साथ मनाया जश्न
दरअसल, जब पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच खत्म हुआ, तब श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में ही जश्न मना रहे थे। बड़ी संख्या में श्रीलंकाई फैंस भी स्टेडियम में थे और स्टैंड्स से ही जश्न में शामिल हुए। इस दौरान इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर भी वहां दिखे, जिन्होंने श्रीलंकाई फैंस के सामने श्रीलंका के झंडे को लहराया। आपको बता दें कि जैसे ही गंभीर ने अपने हाथों में श्रीलंकाई झंडा लिया, वैसे ही पूरा स्टेडियम उनके लिए जोर से तालियां बजाने लगा। गौतम गंभीर के इस रिएक्शन को देखकर श्रीलंका के फैंस काफी खुश नजर आए और लगातार गौतम गंभीर के साथ जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : पाकिस्तान की हार से बौखलाए PCB चीफ रमीज राजा, भारतीय पत्रकार के साथ की बदसलूकी…देखें Video

संबंधित समाचार