बड़े पते की बात बता रहा ये Video, कहीं आप भी तो इसे सूखा पत्ता नहीं समझ रहे?
नई दिल्ली। दुनिया में कई कई जीव हैं, जो अपनी रक्षा के लिए रूप जरूर बदल लेते हैं। कई बार वो इस अंदाज में छुप जाते हैं कि देखने वालों को पता ही नहीं चलता कि वहां कोई जीव हो सकता है। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो …
नई दिल्ली। दुनिया में कई कई जीव हैं, जो अपनी रक्षा के लिए रूप जरूर बदल लेते हैं। कई बार वो इस अंदाज में छुप जाते हैं कि देखने वालों को पता ही नहीं चलता कि वहां कोई जीव हो सकता है। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सभी को हैरान कर रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में एक ‘सूखा पत्ता’ दिख रहा है, पर असल में वो कोई पत्ता नहीं होता है। वह एक तितली होती है, जिसने खुद को दुश्मन से छुपाने के लिए अपना रूप बदल लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फर्श पर सूखे पत्ते जैसी दिखने वाली तितली बैठी हुई है, जिसे एक शख्स जैसे ही छूता है, वह अपने असली रूप में आ जाती है और उड़ने लगती है, लेकिन फिर सेकेंडों में ही वह फिर से पत्ते में तब्दील हो जाती है।
https://twitter.com/Unexpec1ed/status/1565978509033422848
इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। इसका डिफेंस ट्रिक का इस्तेमाल कुछ जीव-जंतु अपनी उपस्थिति छुपाने के लिए करते हैं। इस ट्रिक को कैमोफ्लैज कहा जाता है, जिसे क्रिप्टिक कलरेशन नाम से भी लोग जानते हैं।
सैकड़ों लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कोई कह रहा है कि यह शानदार है तो किसी को इसपर विश्वास ही नहीं हो रहा। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या यह रियल है, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या उन्हें पता है कि वो पत्तों की तरह दिखती हैं?
ये भी पढ़ें : जब एक शेरनी के आगे 3-3 मुस्टंडों ने टेके घुटने, Video देख रह जाएंगे दंग
