अयोध्या: नोडल अधिकारी ने समीक्षा कर परखी दीपोत्सव की तैयारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध में सोमवार को दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। नोडल अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह ने विभिन्न समितियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी प्रो सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों को शीघ्र तैयारियों का अंतिम रूप देने का निर्देश दिया …

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध में सोमवार को दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। नोडल अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह ने विभिन्न समितियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी प्रो सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों को शीघ्र तैयारियों का अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव में लगाए जा रहे स्वयंसेवकों को शीघ्र ही प्रशिक्षित भी किया जाएगा। उन्हें घाटों पर ले जाकर दीप सजाने के क्रम की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को लेकर सोमवार से जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है।

छात्र – छात्राएं अपने मोहल्लों में लोगों को दीपोत्सव के लिए प्रेरित करेगें। बैठक में उप नोडल अधिकारी डा संग्राम सिंह, प्रो अनूप कुमार, डा सुरेन्द्र मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ आरएन पाण्डेय समेत सभी समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –महारानी की मौत के बाद गणतंत्र देश बनने की कोई योजना नहीं : न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न

संबंधित समाचार