Road Safety World Series: न्यूजीलैंड लीजेंड्स और अफ्रीका लीजेंड्स के बीच आज होगी ग्रीनपार्क में टक्कर
कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आज चौथा मैच खेला जाएगा। ग्रीनपार्क में शाम साढ़े सात बजे से होने वाले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स आमने-सामने होंगे। पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को हरा दिया था। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम जीत के इरादे …
कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आज चौथा मैच खेला जाएगा। ग्रीनपार्क में शाम साढ़े सात बजे से होने वाले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स आमने-सामने होंगे। पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को हरा दिया था।
जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम जीत के इरादे मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड की मजबूत गेंदबाजी के आगे खुद को संभाल पाना साउथ अफ्रीका के लिए चुनौती होगा। इससे पहले रविवार ब्लॉक बस्टर में दो मुकाबले खेले गए जिसमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने अपने मुकाबले जीते।
जोंटी रोड्स के सामने रास टेलर
न्यूजीलैंड लीजेंड्स की टीम मजबूत दिख रही है। टीम में कप्तान रास टेलर, जैकब ओरम, काइल मिल्स, स्काट स्टाइरिस, शेन बांड जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। जिनको पार पाना साउथ अफ्रीकी टीम के लिए कड़ी चुनौती होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में कप्तान जोंटी रोड्स, अलविरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली, गार्नेट क्रूजर, हेनरी डेविड, जैक्स रुडोल्फ, जोहान बोथा जैसे खिलाड़ी हैं। जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।
खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
मैच से पहले न्यूजीलैंड और सारउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट देकर खुद को साबित किया। रास टेलर समेत कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। साथ ही गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया।
आज की टीमें
न्यूजीलैंड लीजेंड्स: रास टेलर (कप्तान), जैकब ओरम, जैमीहाउ, जेसन स्पाइस, काइल मिल्स, स्काट स्टाइरिस, शेन बांड, डीन ब्राउनली, ब्रूस मार्टिन, नील ब्रूम, आरोन रेडमंड, एंटन डेवसिच, क्रेग मैकमिलन, गारेथ होपकिंस और हैमिश बैनेट।
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स : जोंटी रोड्स (कप्तान), अलविरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली, गार्नेट क्रूजर, हेनरी डेविड, जैक्स रुडोल्फ, जोहान बोथा, जे वान डे वाथ, लांस क्लूजनर, एल नोरिस जोंस, मखाया नतिनी, मोर्ने वान विक, टी शबालाला, वर्नोंन फिलेंडर और जांडर डी ब्रूइन।
यह भी पढ़ें:-Road Safety World Series: ब्रायन लारा के बिना बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी वेस्टइंडीज, यहां देखें खिलाड़ी
