मथुरा: विद्युत समाधान सप्ताह के पहले दिन आईं केवल दो शिकायतें, प्रचार-प्रसार के अभाव में समस्या समाधान कैंप में नहीं पहुंच रहे उपभोक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। विद्युत उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रत्येक बिजली घर पर 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह कैंप आयोजित होने हैं। 12 सितंबर को इन कैंपों का लगना भी शुरू हो गया, लेकिन यहां विद्युत उपभोक्ताओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। …

मथुरा, अमृत विचार। विद्युत उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रत्येक बिजली घर पर 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह कैंप आयोजित होने हैं। 12 सितंबर को इन कैंपों का लगना भी शुरू हो गया, लेकिन यहां विद्युत उपभोक्ताओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। कैंप में भीड़ न आने के पीछे प्रचार-प्रसार का अभाव तथा अधिकारियों पर उपभोक्ताओं को अविश्वास बताया जा रहा है। तभी तो मथुरा के कैंट बिजली में लगे कैंप में पहले दिन केवल दो शिकायतें आई।

यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अर्पणा टावर निवासी अनीता देवी ने मीटर का सीरियल नंबर गलत होने की शिकायत की। साथ ही पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित एलपी नागर रोड निवासी चरनदास ने बिल अधिक आने की शिकायत की। सहायक अभियंता राजस्व मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बिल अधिक आने की शिकायत की मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि मीटर का सीरियल नंबर गलत होने की शिकायत पर मौके पर तकनीकि टीम को भेजा गया है। विभाग की तकनीकि टीम देखेगी कि मीटर का सीरियर नंबर कैसे गलत हुआ और उसका भी निस्तारण कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैंप में ट्रान्सफार्मर, फीडर, लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार की समस्या का त्वरित समाधान होगा। विद्युत दुर्घटना के कारण होने वाली जानहानि से सम्बन्धित मुआवजा एवं ऐसी समस्याओं को नगण्य किये जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य। अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा।

ये भी पढ़ें- मथुरा: गुमशुदा पति को तलाश रही महिला को पुलिस ने बनाया बंधक, मदद के लिए दर-दर की ठोकर खा रही पीड़िता

 

संबंधित समाचार