बरेली: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से बेटे को खाना देने जा रहे अधेड़ को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे …

बरेली, अमृत विचार। बाइक से बेटे को खाना देने जा रहे अधेड़ को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही परिजनों को मौत की खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया।

थाना बहेड़ी के गांव जवाहरपुरी ढकिया निवासी 50 वर्षीय हेतराम पुत्र मुन्ना के रिश्तेदारों ने बताया कि आज सुबह दुकान पर बाइक से अपने बेटे को बहेड़ी अड्डे पर खाना देने जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी जानकारी गांव के ही लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: उर्स-ए-रज़वी को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया आला हजरत से मदरसा जामिया-तुर-रजा तक का दौरा

संबंधित समाचार