प्रतिभा के बल पर विदेशों में भी भारतीय डॉक्टरों का नाम: हर्षवर्धन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के डॉक्टरों ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में काफी प्रतिष्ठा अर्जित की है। उन्होंने कहा अमेरिका तथा ब्रिटेन जैसे देशों में भारत के डॉक्टरों की प्रतिभाओं का बड़ा सम्मान होता है। डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को राष्ट्रीय …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के डॉक्टरों ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में काफी प्रतिष्ठा अर्जित की है। उन्होंने कहा अमेरिका तथा ब्रिटेन जैसे देशों में भारत के डॉक्टरों की प्रतिभाओं का बड़ा सम्मान होता है।

डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाशित ‘गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस हैंडबुक’ और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के फेलोशिप प्रोग्राम के ई प्रोस्पेक्टस के लोकार्पण के मौके पर कहा कि उन्हें इस बात की विशेष रूप खुशी है कि यह लोकार्पण राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर किया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी छात्रों के लिए फेलोशिप शुरू करना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में बहुत नजदीक से देखा है कि वहां भारत के डॉक्टरों की प्रतिभा का कितना बड़ा सम्मान होता है। अमेरिका में जब अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजन के कार्यक्रम में बड़े -बड़े लोग शिरकत करते हैं तो वे भारतीय डॉक्टरों को बहुत आदर देते हैं।

उन्होंने कहा,“ब्रिटेन में भी हम सब जानते हैं कि वहां की मेडिकल सेवा में भारतीय डॉक्टरों का कितना बड़ा योगदान है।” उन्होंने कहा कि जो प्रतिष्ठा हमें मिली हुई है, औपचारिक मंच पर भी उसका एक अंतर्राष्ट्रीय आयाम स्थापित होगा जब बाहर के देश के छात्रों को भी हमारे देश में फेलोशिप करने की सुविधा होगी। यह फेलोशिप परीक्षा के परिणाम के आधार पर मिलेगी, जो एक अच्छी बात है।

संबंधित समाचार