संभल: 10 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला नाबालिग का सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली के गांव निवासी नाबालिग को गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक 30 अगस्त को बहला फुसलाकर भगा ले गया। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अभी तक नाबालिग को बरामद नहीं कर सकी है। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष है। हिन्दू जागरण मंच ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली के गांव निवासी नाबालिग को गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक 30 अगस्त को बहला फुसलाकर भगा ले गया। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अभी तक नाबालिग को बरामद नहीं कर सकी है। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष है। हिन्दू जागरण मंच ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से भेंट कर रोष जताया और नाबालिग की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पप्पू इंकलाब के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार से मिले। उन्हें अवगत कराया कि गांव की 13 वर्ष कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा को मुस्लिम समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर 30 अगस्त को ले गया था। इस मामले में नाबालिग के पिता ने कोतवाली नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भी पुलिस उसको बरामद नहीं कर सकी है।

इस घटना से ग्रामीणों व हिन्दूवादी संगठनों काफी रोष व्याप्त है। यदि इस प्रकार की घटना फिर से हुई तो वह गांव से लोग पलायन को मजबूर हो जायेंगे। इस घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रा की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा की ऐसी घटना की दोबारा न हो। इसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। वार्ता में निखिल पांडे, मोहित वार्ष्णेय, रजत सागर, विकास सनातनी, वैभव जैन, अंकित वार्ष्णेय, राजीव कुमार, मोहित तत्काल आदि के साथ हिंदू समाज के काफी लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : अचानक शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का माल जलकर खाक

संबंधित समाचार