अयोध्या: बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज जा रही छात्रा से लूटा मोबाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर,अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय कुचेरा से लौट रही एक छात्रा से एक बाइक सवार पर सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। घटना सोमवार दोपहर हुई जब बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रवेश पत्र लेकर घर लौट रही थी। पीड़िता ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उसने घटना की जानकारी …

मिल्कीपुर,अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय कुचेरा से लौट रही एक छात्रा से एक बाइक सवार पर सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। घटना सोमवार दोपहर हुई जब बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रवेश पत्र लेकर घर लौट रही थी। पीड़िता ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उसने घटना की जानकारी प्राचार्य को भी दी।

थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित डॉ. लोहिया महिला पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी गुप्ता प्रवेश पत्र लेकर अपने घर मीठे गांव वापस लौट रही थी। वह कुचेरा गांव के पूरे बखती स्थित मोबाइल टावर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से शाहगंज की तरह से सफेद शर्ट पहने बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपटा मार उसका मोबाइल लूट लिया और सेवरा मोड़ की तरफ तेजी से भाग निकले।

छात्रा की गुहार पर लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित छात्रा द्वारा तहरीर दी गई है लेकिन अभी केस नहीं दर्ज किया गया है। कालेज प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने भी पुलिस को घटना के खुलासे की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: बरेली के युवक को गोली मारकर लूटा मोबाइल, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार