भारत-पाकिस्तान ने असैनिक कैदियों की सूची का किया आदान प्रदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने उनकी जेलों में बंद एक-दूसरे के असैनिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आज आदान-प्रदान किया। इन सूचियों का आदान प्रदान नयी दिल्ली और इस्लमाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यम से किया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने उसकी जेलों में बंद 265 पाकिस्तानी असैनिकों और 97 मछुआरों …

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने उनकी जेलों में बंद एक-दूसरे के असैनिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आज आदान-प्रदान किया। इन सूचियों का आदान प्रदान नयी दिल्ली और इस्लमाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यम से किया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने उसकी जेलों में बंद 265 पाकिस्तानी असैनिकों और 97 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को सौंपी। इसी तरह पाकिस्तान ने उसकी जेलों में बंद 54 असैनिकों तथा 270 मछुआरों की सूची भारत को सौंपी।

कैदियों की सूची का आदान प्रदान वर्ष 2008 के समझौते के तहत किया गया है जिसमें हर वर्ष एक जनवरी और एक जुलाई को इस तरह की सूची साझा करने का प्रावधान है। भारत ने उन सभी 7 असैनिकों और 106 मछुआरों को जल्द रिहा करने को कहा है जिनकी पहचान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

संबंधित समाचार