Road Safety World Series: अफ्रीकी गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड लीजेंड्स को 99 पर रोका, बोथा ने झटके चार विकेट
कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सोमवार को न्यूजीलैंड लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच ग्रीनपार्क में मैच खेला जा रहा है। पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिया। जोहान बोथा और टी शबालाला ने न्यूजीलैंड का एक के बाद एक कई झटके दिए। जिससे …
कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सोमवार को न्यूजीलैंड लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच ग्रीनपार्क में मैच खेला जा रहा है। पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिया। जोहान बोथा और टी शबालाला ने न्यूजीलैंड का एक के बाद एक कई झटके दिए। जिससे पूरी टीम 20 ओवरों में महज 99 रन ही बना सकी। खबर लिखे जाने तक अफ्रीका लीजेंड्स की टीम मैदान पर खेलने नहीं उतरी थी।
सीरीज के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़कर रख दी। अफ्रीकी गेंदबाद जोहान बोथा ने एक के बाद एक कई झटके दिए जिससे न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम की ओर ओपनिंग करने आरोन रेडमंड और एंटोन डेवसिच आए। पहले ओवर की तीसरी गेंद में डेवसिच को शून्य पर जोहान बोथा ने बोल्ड कर दिया।

इसके बाद तीसरी ओवर की पहली गेंद पर आरोन रेडमंड 3 रन बनाकर चलते बने। उन्हें भी बोथा ने पवेलियन लौटा दिया। दो विकेट जल्द गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए डीन ब्राउनली कप्तान रॉस टेलर ने पारी को आगे बढ़ाया। टीम का स्कोर 26 पहुंचा था कि कप्तान रॉस टेलर को पांचवे ओवर की अंतिम ओवर में बोथा ने पगबाधा आउट कर दिया। टेलर महज चार रन ही बना सके।
तीन विकेट जल्द गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम संकट में आ गई उसके सलामी बल्लेबाद पवेलियन लौट गए। जिसके बाद टीम की ओर से नील ब्रूम बैटिंग करने आए। वह डीन ब्राउनली के साथ 9 रन ही जोड़ पाए थे कि 35 रन के स्कोर पर नील ब्रूम भी एक रन बनाकर आउट हो गए। बोथा ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। बोथा ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया।
पारी को संभालने के लिए जैकब ओरम क्रीज पर आए। इधर डीन ब्राउनली ने कुछ अच्छे शॉट्स मारे। ओरम 11 गेंदों में छह रन बनाकर खेल रहे थे कि टी शबालाला ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 9वें ओवर में टीम ने 45 रन के स्कोर पर अपना पांचवा विकेट भी खो दिया। क्रेग मैकमिलन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। 12.2 विकेट पर जब टीम का स्कोर 58 रन पहुंचा तो वह भी आउट हो गए। मैकमिलन ने नौ गेंदों में सात रन बनाए।

सातवें विकेट के लिए गारेथ होपकिंस मैदान पर आए उन्होंने डीन ब्राउनली के साथ मिलकर कुछ रन टीम के लिए जोड़े। ब्राउनली अपने अर्धशतक के पास थे तभी 48 रन के स्कोर पर उन्हें टी शबालाला 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। वह पुटिक को कैंच थमा बैठे। उन्होंने पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का मारा। टीम का स्कोर 86 पहुंच गया। ब्रूस मार्टिन भी छह रन पर आउट हो गए। गारेथ होपकिंस 18 और एस बांड एक रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी टीम 20 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। अफ्रीकी गेंदबाज जोहान बोथा ने चार और टी शबालाला ने तीन सर्वाधिक विकेट झटके।
पानी की वजह से कवर करना पड़ी पिच
न्यूजीलैंड की टीम शाम करीब 6:30 बजे ग्रीन पार्क पहुंची। सभी खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस की। साउथ अफ्रीका टीम भी मैदान में उतरने वाली थी, तभी बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम लौट गई। ग्रीन पार्क में पिच को कवर कर दिया गया। जिसके बाद मैच कुछ देरी से शुरू हुआ। इससे पहले सुबह ग्रीनपार्क में न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाड़ियों ने 4 घंटे नेट प्रैक्टिस की। बैटिंग-बॉलिंग के साथ ही पिच को समझा। शहर में पड़ रही गर्मी में खुद को ढालने की कोशिश की। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने सोमवार को प्रैक्टिस नहीं की। रविवार को टीम ने 4 घंटे प्रैक्टिस की थी।
शाम ढलती गई परवान चढ़ता गया
न्यूजीलैंड और अफ्रीका के मैच को देखने के लिए दर्शक आराम से पहुंचे। जैसे-जैसे शाम ढली दर्शक स्टेडियम की ओर बढ़ चले। ई-पब्लिक, सी स्टॉल, सी बॉलकनी, बी जनरल की सीटें देर रात तक भरती रहीं।
यह भी पढ़ें:-रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराया
