पीलीभीत: सीबीआई टीम ने शहर में मारा छापा, दो लोगों को पकड़ा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रिश्वतखोर से जुड़े एक चर्चित मामले में सीबीआई टीम ने पीलीभीत में छापा मारा। सुनगढ़ी क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा और उन्हें टीम अपने साथ ले गई। इस छापामारी की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। इस छापामारी को लेकर चर्चा रही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग …

पीलीभीत, अमृत विचार रिश्वतखोर से जुड़े एक चर्चित मामले में सीबीआई टीम ने पीलीभीत में छापा मारा। सुनगढ़ी क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा और उन्हें टीम अपने साथ ले गई। इस छापामारी की खबर फैली तो हड़कंप मच गया।

इस छापामारी को लेकर चर्चा रही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सलाहकार कंपनी वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एक इंजीनियर और मथुरा स्थित एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो निदेशकों समेत चार को गिरफ्तार किया गया है।

बताते हैं कि सीबीआई ने 15 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में यह कार्रवाई की। इसी को लेकर रविवार को वसुंधरा कालोनी में छापा मारकर दो लोगों को अपने साथ ले जाने की चर्चा रही। यह भी बताया जाता रहा कि इसे लेकर रिमांड मजिस्ट्रेट द्वारा ट्रांजिट रिमांड भी दिया गया।

चार कार्यालयों से बरामद किए 1.56 करोड़ रुपये

इस रिश्वत लेने के मामले में  कंपनी के मथुरा, गुरुग्राम, नोएडा और पीलीभीत कार्यालयों पर छापामारी की गई। बताते है कि चारों कार्यालयों से 1.56 करोड़ रुपये नकद बरामद भी हो गए थे।

बताते है कि कम्पनी का एक कर्मचारी उस वक्त पकड़े गए जब रिश्वत ली जा रही थी। इसके बाद ही दो निदेशक पकड़े गए। चर्चा तो यह भी है कि कुल आठ स्थानों पर छापा मारा गया था।  कुछ अभिलेख भी कब्जे में लिए गए है।

बताते हैं कि  सितारगंज-बरेली खंड पर आवंटित एक परियोजना की शिकायत हुई थी। इसे लेकर सीबीआई ने मथुरा, नोएडा, गुरुग्राम और पीलीभीत स्थित कार्यालयों पर छापा मारा था। इसी दौरान बरामदगी हो सकी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में चींटियों में लिटाया, लखनऊ में भी नहीं मिल पा रही सुविधाएं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज