आज का राशिफल। 13 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज नई सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। वृष आज अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित …

मेष

आज नई सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृष

आज अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश करेंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुए कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ फलप्रदायक होने वाला है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने परास्त होंगे।

कर्क

आज अपने तौर-तरीकों पर आप बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। बुद्धिमान मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा। आज आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह

आज कुछ बारीक गलतियां कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें। टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार करने वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें।

कन्या

आज मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नए तरीकों के प्रयोग से बचना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको नए मित्र मिल सकते हैं। आपके प्रतिद्वन्द्वी भी आपका सम्मान करेंगे।

तुला

आज आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

आज अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

धनु

आज तंत्र-मंत्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

मकर

आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लवमेट के साथ लंच करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिए।

कुंभ

आज अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बितायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग के लिए आपको निमन्त्रण मिल सकता है।

मीन

आज धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिए। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। बाहर का भारी और तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये।