अयोध्या: एक इंस्पेक्टर व आठ सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, जानें किसको सौंपा गया दायित्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिले में एक इंस्पेक्टर व 8 सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। निरीक्षक रणजीत कुमार को अतिरिक्त यातायात निरीक्षक से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं शाहगंज चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी को हटा कर बीकापुर कोतवाली भेजा गया है। उनके स्थान पर बीकापुर कोतवाली में तैनात …

अयोध्या। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिले में एक इंस्पेक्टर व 8 सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। निरीक्षक रणजीत कुमार को अतिरिक्त यातायात निरीक्षक से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं शाहगंज चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी को हटा कर बीकापुर कोतवाली भेजा गया है।

उनके स्थान पर बीकापुर कोतवाली में तैनात अनुराग पाठक को भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक राम नारायण यादव को कोरोना सेल की जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना सेल से शिवबोध सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है।

थाना पटरंगा से दिवाकर पांडेय को महराजगंज, पुलिस लाइन से रमेश कुमार शुक्ल को न्यायालय सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। पुलिस लाइन से राजेश कुमार यादव और दया शंकर तिवारी को इनायतनगर थाने में तैनाती दी गई है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें-आजमगढ़ : एसपी ने एक साथ किया 51 पुलिस अधिकारियों का तबादला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा